धमतरी

तारिणी ने किया मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई का शुभारंभ
25-Aug-2023 3:55 PM
तारिणी ने किया मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 25 अगस्त। 
ग्राम गाड़ाडीह एवं भेलवाकुदा में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई कुरूद द्वारा आयोजित नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत कृषि सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर ने किया। 

कुरुद विकासखण्ड में मोबाइल पशु चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती चन्द्राकर ने बताया कि सबसे पहले मुख्यमंत्री ने महासमुंद में 20 अगस्त को को हरी झंडी दिखाकर पशु पालकों को यह सुविधा उपलब्ध कराई थी। अब कुरुद क्षेत्र के गौपालको को भी घर पहुंच उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। सहकारिता सभापति गोविंद साहू ने नरवा, गरवा घुरवा बाड़ी योजना की तारीफ करते हुए गरवा घटक के लिए मोबाइल चिकित्सा इकाई को महत्वपूर्ण बताया। जनपद सदस्य पुरुषोत्तम सिन्हा ने किसानों से पशुओं में होने वाली बीमारियों के निराकरण हेतु पशु चिकित्सा स्टाफ को समय पर सूचित करने की अपील की।

कार्यक्रम में विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गामिनी, डॉ.एसके द्विवेदी, डॉ. भूपेंद्र सिन्हा, डॉ. तरुण साहू,  एसआर साहू, धनेंद्र साहू, जगन्नाथ यदु, हेमंत देवांगन,अजर सिन्हा, माखन साहू, टिकेश्वर, चम्मन साहु, नेत्रलाल सिन्हा सहित गौठान, महिला समूह के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट