धमतरी
धमतरी, 25 अगस्त। अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।
खुशी के इस अवसर पर प्रेस नोट जारी करते हुए धमतरी विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने कहा कि भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी,इसरो ने कर दिखाया है चांद पर भारत का झंडा लहराया है चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा उठाया है। 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर उतरा चंद्रयान-3 ऐतिहासिक क्षण के लिए प्रत्येक देशवासी को बधाई।
इसके पीछे दिन रात एक करने के लिए वैज्ञानिकों को हमारा कोटि कोटि प्रणाम। भगवान की कृपा से यह कार्य पूर्ण रूप से जल्द ही संपन्न होकर पूरे विश्व में भारत की गौरव गाथा को पुन: जागृत करेगा,यह नया भारत है इसे ऊँचा उडऩे से कोई नही रोक सकता और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग करके भारत ने आज एक बार फिर ये साबित कर दिया कि 21वीं सदी हमारी है।


