धमतरी
युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर गौसेवा किया
25-Aug-2023 2:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 25 अगस्त। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा, एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस सिहावा विधानसभा अध्यक्ष सोनू चौहान के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर सिहावा विधानसभा के युवा कांग्रेसियों ने छिपली स्थित गौठान में जाकर गौ माता की आरती उतारकर गौसेवा की।
इस अवसर पर नदीम अली (प्रदेश सचिव,युवा कांग्रेस), प्रमोद कुंजाम जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, दुर्गेश नंदनी साहू (जनपद सदस्य), अभिषेक बंजारे, अंकुश देवांगन, नीलकमल साहू, खेमराज साहू, सतीश साहू, रवि बिसेन, बीरबल नागेश, स्वसहायता समूह की महिलाएं सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


