धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 24 अगस्त। मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के जन्मदिन पर आज पूरे सिहावा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कार्यकर्ता, अधिकारी गण, सामाजिक संगठन एवं पत्रकार बंधुओं ने विधायक निवास में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक द्वय अंबिका मरकाम, अशोक सोम, पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, अमृत लाल नाग, किशन मगेंद्र, भानेंद्र ठाकुर,भूषण साहू, कैलाश प्रजापति, डीहू राम साहू, अखिलेश दुबे,करण चंद्राकर, नुरुल रिजवी, कृष्ण कुमार सैनी, वहाब भाई, रूद्र प्रताप नाग, कैलाश जैन, टेश्वर ध्रुव, जावेद मेमन,चन्द्रकला नेताम, सविता सोन, खिलेश्वरी साहू, रेखा साहू, कांति कंवर, अनुसुइया साहू, कांति साहू, दुर्गेश नंदिनी साहू,दिनेश साहू, राजेन्द्र साहू, अय्यूब खान, नेहरू साहू, विनीत बाफना, अख्तर खान, नारद ध्रुव, जियाउद्दीन रिजवी, अनवर रजा, अंकुश देवांगन, आदित्य तिवारी, शेजल नाग, गीतेश साव, अरविन्द यादव, मनीष नेताम, राजेश यादव सहित हजारों के संख्या में कांग्रेसी जन शामिल हुए।


