धमतरी

पूर्व विधायक अशोक सोम ने दावेदारी का आवेदन सौंपा
24-Aug-2023 4:51 PM
पूर्व विधायक अशोक सोम ने दावेदारी का आवेदन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 24 अगस्त। पूर्व विधायक सिहावा अशोक सोम ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू को सिहावा विधानसभा क्षेत्र से अपना दावेदारी प्रस्तुत करते हुए बायोडाटा सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 श्री अशोक सोम 1985 में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकिट पर 16000 मतों से चुनाव जीत कर आए थे। विधायक के रुप में वर्ष 1990 तक क्षेत्र में इन्होंने अनेक उल्लेखनीय कार्य किया। श्री सोम वर्ष 1995में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नगरी के अध्यक्ष रहे हैं। कांग्रेस संगठन में वर्ष 1984से वर्ष 1991तक जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के महामंत्री रहे। वर्ष 1984 से1990तक युवा कांग्रेस भोपाल (मप्र) के महामंत्री रहे। तथा वर्ष 2000से 2003तक छ.ग. कांग्रेस कमेटी से अ. ज. जा. प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रुप अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वर्ष 2000से 2005तक जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष पद रहे। वर्ष 2000से 2005से 2010 तक जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2010से 2015तक जिला पंचायत धमतरी के उपाध्यक्ष रहे। वहीं वर्ष 2015से 2020तक जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष रहे हैं। छात्र राजनीति में वर्ष 1980से 1984म.प्र. आदिवासी विकास परिषद में युवा प्रभाग के अध्यक्ष पद रहे हैं। तथा वर्ष 1980 से 1984 तक पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में (मेडिकल कालेज छात्रसंघ) के अध्यक्ष पद पर भी आसीन थे। अन्य गतिविधियों में नगरी सिहावा क्षेत्र के 92 वन ग्रामों को राजस्व ग्राम मे परिवर्तित हेतु आंदोलन किया। महाविद्यालय एवं नगरी को पूर्ण तहसील का दर्जा हेतु आन्दोलन किया। तथा विधनसभा सिहावा क्षेत्र के निवासियों को आबादी पट्टा दिलाने हेतु आन्दोलन किया था।


अन्य पोस्ट