धमतरी

सिहावा विधायक ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
21-Aug-2023 8:09 PM
 सिहावा विधायक ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 21 अगस्त। सिहावा विधानसभा के विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किए जिसमें सर्वप्रथम साहू समाज सामुदायिक भवन सांकरा का भूमिपूजन किए तत्पश्चात बिरगुड़ी में सतनामी समाज रंगमंच, पाईकभाठा में नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

इसमें पाईकभाठा के पूर्व उपसरपंच हनीफ भाई एवं वीरेन्द्र देवांगन ने विधायक के कार्य शैली से प्रभावित होकर एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के किसान हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आज मैने कांग्रेस प्रवेश कर रहा हूं। अपना वक्तव्य दिए दोनो को विधायक ने गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। मल्हारी में ठाकुर देव स्थल एवं पटेल सामुदायिक भवन, हीरापुर में रंगमंच, मुकुन्दपुर में सेन समाज सामुदायिक भवन एवं ध्रुव समाज सामुदायिक भवन आहता निर्माण सम्पन्न हुआ। विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के कार्य कुशलता का प्रशंसा सभी गांवों में किया गया।

उक्त कार्यक्रम में अंजोर सिंह निषाद, अख्तर खान, सविता सोन, अयुब खान, बल्लूराम, हितेश सोनवानी, हरिक लाल समुन्द, राजेन्द्र पुजारी, दुर्गेश समुंद, वशिष्ट बिसेन, अमृतनाथ, रूपसिंह ध्रुव, बजरंग रात्रे, धनेश महिलांगे, हफीज खान, मोहन मरकाम, योगिता मरकाम, शैलेन्द्री मरकाम, ग्राम के सरपंच, पंच एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट