धमतरी

प्रमोद कुंजाम ने सिहावा विधानसभा से दावेदारी का आवेदन सौंपा
21-Aug-2023 4:21 PM
प्रमोद कुंजाम ने सिहावा विधानसभा से दावेदारी का आवेदन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 21 अगस्त। कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया का पालन करते हुए जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी करते हुए चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीहू राम साहू (मगरलोड),भूषण साहू (नगरी), अखिलेश दुबे (कुकरेल) एवं कैलाश नाथ प्रजापति (बेलरगांव) को अपना आवेदन और बायोडेटा सौंपा।

प्रमोद कुंजाम की आदिवासी समाज एवं युवाओं के बीच अच्छी पकड़ है। कुंजाम जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष के साथ ही युवा प्रभाग सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सम्हाल रहें। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस सिहावा विधानसभा का इनको समर्थन मिल रहा है। लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर आम जनता से भेंट मुलाकात कर अपने लिए समर्थन जुटा रहें है। श्री कुंजाम लगातार पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन कर पार्टी के हर कैंपेन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी सहभागिता प्रदान कर रहें।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के सिहावा विधानसभा अध्यक्ष सोनू चौहान,प्रदेश सचिव नदीम अली, भुपेश सिन्हा, अभिषेक बंजारे,आदित्य ठाकुर,गीतेश साव, नीलकमल साहू,विकास ठाकुर,सतीश साहू,सूरज सिन्हा, कैलाश सिन्हा, रातेश्वर नेताम,दुर्गा सेन,यमन सिन्हा, सतीश जांगड़े, भेपेंद्र कंवर, लकी निर्मलकर ,राजा खान सहित कांग्रेसी जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट