धमतरी

इस बार सरकार बनाने भाजपा पूरी तरह मुस्तैद- अमर
12-Aug-2023 3:47 PM
इस बार सरकार बनाने भाजपा पूरी तरह मुस्तैद- अमर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 12 अगस्त।
विधानसभा चुनाव से पहले जनता से राय मशविरा कर उनकी मांगों के अनुरूप भाजपा का घोषणा पत्र बनाने के लिए घोषणा पत्र समिति सहसंयोजक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल कुरूद पहुंचे। उन्होंने हाट बाजार घूम-घूम कर लोगों की राय जानी।

शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय प्रवास पर आये श्री अग्रवाल ने आंदोलनरत शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी मांगों को समझा। हमाल संघ, धान व्यापारी संघ, कृषक बंधुओं, अडतिया संघ, व्यापारी संघ,फुटकर सब्ज़ी विक्रेता, आम नागरिकों से भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने सुझाव, लिया और उन्हें आश्वासन दिया कि इस बार जनमानस के अनुरूप ही भाजपा का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। 

इस मौके पर श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब की बार फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए पार्टी पुरी तरह मुस्तैद है, कांग्रेस ने पिछले बार जनघोषणा पत्र के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है, उनकी वादाखिलाफी का जवाब हमारे जनघोषना पत्र में होगा। 

इस अवसर पर  जि़ला अध्यक्ष शशि पवार, निरंजन सिन्हा, भानु चन्द्राकर, ज्योति चन्द्राकर, रविकान्त चन्द्राकर, गौकरण साहु, त्रिलोकचंद जैन, रामस्वरूप साहू, देवकी रात्रे, श्याम साहु, सिंधु बैस, पूर्णिमा साहू, हरिशंकर सोनवानी, भीमदेव साहू, मोहन अग्रवाल, कुलेश्वर चन्द्राकर, पुस्पेन्द्र साहू, आनंद यदु, होरीलाल साहू, आदर्श चन्द्राकर, प्रभात बैस आदि उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट