धमतरी
स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 को
11-Aug-2023 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 11 अगस्त। हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा यादव ने बताया कि यह दौड़ सुबह 7.30 बजे से स्थानीय गांधी चौक से शुरू होगी, जो कि गोलबाजार, घड़ी चौक, भगवती लॉज, देवश्री टॉकिज रोड, शिव चौक, सेंचुरी गार्डन होते हुए पुन: गांधी चौक में समाप्त होगी।
स्वतंत्रता दौड़ में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, खेल संघ के पदाधिकारी, प्रेस आदि को उपस्थित होने की अपील मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


