धमतरी
कुर्मी समाज धमतरी के जिलाध्यक्ष बने रमाकांत
07-Aug-2023 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 7 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज धमतरी जिला अध्यक्ष के चुनाव में रमाकांत चंद्राकर निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सबको साथ लेकर चलने का भरोसा जताया।
चंद्राकर भवन कुरुद में रविवार को मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश चंद्राकर, सुनील नायक, ललित कांकड़े , कमल भंवर, तिरेला कुर्मी समाज से बांके बिहारी, नितेश कुमार, एविस, इंद्रपाल विजय चंद्राकर, दिनेश, लेखराज चन्द्राकर, रूपेंद्र, पप्पू चन्द्राकर, पुष्पा चन्द्राकर, कामिनी देवी, उत्तरा चन्द्राकर, ममता, ईश्वरी चन्द्राकर, पदमिनी, मोना चन्द्राकर, भारती बैस, संतोष बैस आदि समाजिक सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न चुनाव में कुरुद के रमाकांत चंद्राकर को निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


