धमतरी

डीए, एचआर में वृद्धि होने पर सीएम व विधायक के प्रति जताया आभार
05-Aug-2023 8:33 PM
डीए, एचआर में वृद्धि होने पर सीएम व विधायक के प्रति जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 5 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कर्मचारियों एवं अधिकारियों के  बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करने पर शासन के प्रति आभार व्यक्त करने छत्तीसगढ़ शासन में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी ध्रुव के निवास पहुंचकर कर्मचारी अधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

छ:ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संयोजक डोमार सिंह ध्रुव ने बताया विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री जी के द्वारा कर्मचारियों के हित में 19 जुलाई को अनुपूरक बजट में  केंद्र के समान 42त्न महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान के अनुसार गृहभाड़ा भत्ता देने की घोषणा की गई थी फलस्वरूप 0 2 अगस्त को डीए एवं एचआरए में वृद्धि का आदेश प्रसारित होने पर कर्मचारी अधिकारियों में हर्ष व्याप्त है।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने  सीएम भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करने शासन के प्रतिनिधि विधायक लक्ष्मी ध्रुव के निवास पहुंचकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया है। पूर्व में विधायक द्वारा एक पहल करते हुए मेल मिलाप कार्यक्रम के तहत  01 जून को कर्मचारी संघो को आमंत्रित कर उनके मांगो तथा समस्याओ का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था।

इस अवसर पर विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव ने कहा है कि हमारी सरकार विषम परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों के मौलिक अधिकार की रक्षा करते हुए उन्हें पूरा करने संकल्पित था और उसी के अनुरूप कर्मचारियों को विभिन्न सौगातें दी  है।

इस मौके पर पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, अमृत लाल नाग ,एल्डरमैन पेमन स्वर्णबेर, नरेश छेदैहा ,शिव कुमार परिहार, जावेद मेमन,संयोजक डोमार सिंह ध्रुव,छ:ग शिक्षक संघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार बोर्झा, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ अध्यक्ष तरुण कुमार साहू, पदुम साहूअध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ,महासचिव किशोर कश्यप, उपाध्यक्ष विजय कुमार गेंडऱे, सचिव गिरीश जायसवाल सहसचिव संजय रेड्डी ,प्रवक्ता के पी साहू, शेष सोम, लोमश साहू,प्रीतम मंडावी, खिंजन साहू, नंदलाल कश्यप, महादेव साहू कोमलु नेताम, रामकुमार ध्रुव, द्रोण कंचन सहित कई सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट