धमतरी
मोटे अनाज से बनाए व्यंजन, कई स्पर्धाएं, भाजपा महिला मोर्चा का सावन महोत्सव
05-Aug-2023 8:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 5 अगस्त। मोटे अनाज से तैयार व्यंजन खाकर भाजपा महिला मोर्चा सावन महोत्सव मनाया । जिसमे कुर्सी दौड़, रूमाल झपट्टा, खो-खो जैसे खेल एवं सावन झूला व नृत्य संगीत का आनंद लिया गया।
शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित सावन महोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी की सलाह पर अमल करते हुए महिलाओं ने भोजन में मोटा अनाज खाकर सभी को इसके अधिक से अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया । भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति भानू चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए आह्वान किया है। हम सभी को इसको आगे बढ़ाना होगा।इस अवसर पर भारती पंचायन, गायत्री साहू, नंदनी साहू, भूमिका सिन्हा, विद्या शर्मा, ममता साहू, मीनाक्षी साहू, संगीता सेन, भारती बैस, धनेश्वरी निर्मलकरआदि उपस्थित थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


