धमतरी

सामूहिक रूद्राभिषेक में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु
01-Aug-2023 3:06 PM
सामूहिक रूद्राभिषेक में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 1 अगस्त।
चतुर्थ सावन सोमवार को सैकड़ों शिवभक्तों ने रूद्राभिषेक में भाग लेकर भगवान से जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की। यह आयोजन सावन के पहले सोमवार से शुरू हुआ है।

सोमवार को पुरानी मंडी परिसर में बोल बम सेवा समिति द्वारा आयोजित सावन महोत्सव के तहत सामूहिक रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें त्रयंबकेश्वर से पधारे पंडितों ने सैकड़ों शिवभक्तों को एक साथ पार्थिव शिवलिंग की विशेष पूजा-अर्चना एवं रूद्राभिषेक कराया। इस बार आरती में हूई देरी के लिए कुछ लोगों ने नाराजगी जताते हुए आयोजकों का ध्यान आकृष्ट कराया। 

इस अवसर पर समिति संरक्षक अजय- प्रतिभा चन्द्राकर, अध्यक्ष भानु-ज्योति चन्द्राकर, मुख्य जजमान मोहन-सीमा अग्रवाल, सहित भीमदेव साहु,कुलेश्वर चन्द्राकर, सुरेश अग्रवाल, लोकेश्वर सिन्हा,मालकराम साहु, नंद आमदे, भारत साहु, सुनिल चन्द्राकर, कृष्णकांत साहु, आदर्श चन्द्राकर, प्रभात बैस, पूर्णिमा, रामस्वरूप साहु, गौकरण, तामेश्वरी साहु, बीरेन्द्र साहू, डगेश्वर सोनकर, आनंद यदु , त्रिलोकचंद जैन, जितेंद्र चन्द्राकर, ओमप्रकाश साहु, शेखर चन्द्राकर, दीनबंधु चन्द्राकर, यशवंत साहू, चुनमुन रवि चन्द्राकर, प्रशांत चन्द्राकर, टकेशवर दाऊ, नेहा  चन्द्राकर, भारती चन्द्राकर, अंजली नायडू, मूर्ति देवी अग्रवाल, खेमराज सिन्हा, खिलेन्द्र चन्द्राकर, राधेश्याम साहु, संगीता सेन, भूमिका सिन्हा, भारती बैस, विधा शर्मा, चित्रलेखा टंडन, रश्मि साहू, गितेश्वरी साहू, नोमेश साहू, जीवन साहु, हरीश साहू आदि उपस्थित थे।।
 


अन्य पोस्ट