धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 31 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार पर ज्यादा फोकस कर रही है। इसके लिए सोशल मीडिया वॉरियर्स तैयार करने रायपुर संभाग प्रभारी प्रमोद सिंह विधायक अजय चन्द्राकर ने कार्यकर्ताओं की क्लास लेकर उन्हें सूचनाओं के आदान प्रदान और उसका महत्व बताया।
रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में बीजेपी सोशल मीडिया रायपुर संभाग प्रभारी प्रमोद सिंह ने कहा कि आज इंटरनेट का जमाना है। जिसमें सोशल मीडिया संचार में अहम भूमिका निभा रही है। सोशल मीडिया विभाग में काम करने वाले सभी पदाधिकारी वॉरियर की तरह काम करें, ताकि हम चुनाव के समय विपक्ष पर हावी हो सके।
सोशल मीडिया प्रदेश कार्यालय प्रभारी अभिजीत पांडे नें भाजपा के प्रादेशिक, राष्ट्रीय स्तर और अपने विधायक के पेज से जुडक़र लाइक शेयर बढ़ाने की बात कही। प्रमुख वक्ता के रूप में विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों सहित पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रमों को बूथस्तर तक जनता के बीच पहुंचाना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग कहां-कहां और किस तरह करना है के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए हमें अभी से सक्रिय होने की आवश्यकता है, ताकि चुनाव का बेहतर परिणाम आ सके।
इस मौके पर ज्योति भानु चंद्राकर, रविकांत चंद्राकर, गौकरण साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, तिलोकचंद जैन, आदर्श चंद्राकर, पुष्पेन्द्र साहू, आनंद यदु, होरीलाल साहू, सुरेश अग्रवाल, कमलेश चंद्राकर, कृष्णकांत साहू, मूलचंद, लोकेश्वर, भूपेंद्र, जिज्ञासा सिन्हा आदि उपस्थित थे।


