धमतरी

गौरव ग्राम खिसोरा में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन
30-Jul-2023 8:43 PM
गौरव ग्राम खिसोरा में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 30 जुलाई। सेनानी गौरव ग्राम खिसोरा में लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  के द्वारा ग्राम खिसोरा में अनेक विकास कार्यों की घोषणा की थी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लक्ष्मी धु्रव विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्र एवं उपाध्यक्ष आदिवासी विकास प्राधिकरण रही।  विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री संवेदनशील है और हमारा भी भरपूर प्रयास है कि क्षेत्र के विकास में कही कोई कमी नहीं आयेगी।

 इस दौरान ज्योति दिवाकर ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, लक्ष्मीकांता हेमंत साहू छाया विधायक कुरूद, राजेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड ,सुश्री कांति कवर सभापति जिला पंचायत धमतरी ,कुसुमलता साहू जिला पंचायत सदस्य धमतरी, डीहू साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, चंदन बाफना पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ,सर्वेश बाफना सभापति जनपद पंचायत मगरलोड, गिरीश साहू सरपंच खिसोरा ,नारद साहू, रेखा साहू ,दानी पाल , उपसरपंच किसून निषाद, मोहन राम, तुलस साहू ,भूषण साहू ग्रामीण अध्यक्ष खिसोरा ,गजाधर साहू ,लोकनाथ साहू ,शत्रुघ्न साहू, घनश्याम साहू, राहुल साहू एवं समस्त पंच  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट