धमतरी

कारगिल विजय दिवस, कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन
28-Jul-2023 3:28 PM
कारगिल विजय दिवस, कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 28 जुलाई।
कारगिल चौक कुरुद स्थित शहीद स्मारक पर  कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर कारगिल विजय दिवस मना  अमर शहीदों को नमन किया। 

बुधवार शाम आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला।  इस युद्ध में भारत वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आन बान शान की रक्षा की थी। युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है। 

भारत माता की जय, अमर शहीदो की जय आदि जयघोष के साथ वीर जवानों की वीरता को सलाम किया गया। इस दौरान सोसायटी अध्यक्ष रमेशर साहू,रवि शर्मा, वैभव चन्द्राकर, मनोज अग्रवाल, उमाशंकर साहू, कृष्णा साहू, लव चन्द्राकर, सन्तोष प्रजापति, उमेश साहू, वैभव शर्मा आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट