धमतरी
पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा ने किया रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन
26-Jul-2023 2:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 26 जुलाई। ग्राम लिमतरा में 23 जुलाई को प्रभारी मंत्री अनिला भेडिय़ा के कोटे से स्वीकृत रंगमंच निर्माण कार्य राशि रूपये 3 लाख का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरूमुख सिंह होरा उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व विधायक धमतरी के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ।।
कार्यक्रम के दौरान श्री होरा ने जनसमुह की मुलभूत समस्याओं से अवगत हुऐ एवं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर वसीम कुरैशी, फागेश्वरी साहू सरपंच, घमेश्वरी साहू,अमरदीप साहू, विक्रांत शर्मा ,रामकिशन अग्रवाल,अभिमन्यू सिन्हा,संतोश सिन्हा, भावेन्द्र अग्रवाल, रोहणी अग्रवाल, मीना साहू, भगवतीराम साहू,बालमुंकुद साहू ,घनश्याम साहू ,कार्तिकराम, लोमस कुंभकार, खिलेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


