धमतरी
प्रेमलता नागवंशी ने किया जनसंपर्क
25-Jul-2023 4:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 25 जुलाई। वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी ने आमगांव, घुरावड़, भुरसीडोंगरी में जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के तहत लोगों को 9 वर्ष की उपलब्धियाँ बताईं। वहीं ग्रामीण भी उन्हें अपने बीच पा कर खुशी जाहिर किए। जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य मोरध्वज सेन, रामभुवन साहू, सोहनलाल कश्यप, भगवती सोरी, देवलाल नेताम पूर्व सरपंच, चंदरलाल कोर्राम, सग्राम मरकाम, बोहरन सिंह मरकाम, आनंद सिंह ध्रुव, कुबेर सलाम, जोहारलाल नागवंशी, गीतेश्वर साहू, संतराम सेन व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


