धमतरी
युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेने युवाओं की टीम रवाना
23-Jul-2023 4:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 23 जुलाई। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी के छात्र छात्राओं ने संभाग स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर रवाना हुए। जिन्हें ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं के अनुभव सुनने और नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा के लिये युवाओं से मिलेंगे।इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष भूषण साहू,विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, वरिष्ठ कांग्रेसी निकेश ठाकुर, भानेन्द्र ठाकुर,एल्डरमेन भरत निर्मलकर सहित कालेज के प्राध्यापक ,छात्र छात्रायें उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


