धमतरी

खेत में गाज गिरने से महिला की मौत, पांच घायल
22-Jul-2023 7:27 PM
खेत में गाज गिरने से महिला की मौत, पांच घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 22 जुलाई। खेत में धान रोपाई कर रही महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आई कई महिलाएं झुलस गर्इं। इनमें गंभीर रूप से घायल कौशल्या साहू की मौत हो गई।

कुरुद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कठौली में 21 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे बीस-पच्चीस महिलाएं एक साथ खेत में धान रोपाई कर रही थी, इसी बीच तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसमें कौशल्या पति रामाधार साहू झुलस गईं। साथ में घायल हुई चंपा यादव, लता विश्वकर्मा, यशोदा निषाद, रिद्दी साहू, मोंगरा मानिकपुरी आदि को 108 वाहन की माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र नवापारा राजिम ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कौशल्या साहू को मृत घोषित कर दिया। पांच घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है।

 इस घटना से पीडि़त परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पूर्णेंद्र देव साहू, गौकरण साहू, छत्रपाल साहू, अरुण साहू, देवराज विश्वकर्मा, ओंकार साहू, तेजस्वी निषाद, डिकेश साहू, हितेश, गणेश साहू, कोमल साहू, कमलेश, सागर साहू, रमेश साहू, हरिचंद यादव, राहुलदेव सहित ग्रामीणों ने की है।


अन्य पोस्ट