धमतरी

प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव
18-Jul-2023 3:19 PM
प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 18 जुलाई।
प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल नगरी में नव प्रवेसी बच्चों एवं पलकों के साथ मिलकर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया इस अवसर पर बच्चों को टीका लगाकर एवं कॉपी पेन भेंट कर स्वागत किया गया नन्हे-मुन्ने छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

बच्चों एवं पाल को को संबोधित करते हुए संस्था प्रमुख विकल गुप्ता ने अनुशासन में रहते हुए अपने कर्तव्यों एवं पढ़ाई के प्रति सजग रहकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का आह्वान किया मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती इस विषय पर सभी बच्चों एवं पालको के बीच अपने विचार रखे।

इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य सुनीता कश्यप, वनमाला साहू, हेमराज हिरवानी,  मोहन, संगीता साहू, एस वर्मा था मेश्वरी साहू, देवकी साहू, सादिया बेगम, अनीता कश्यप, वैभव सोनी, अंजू साहू, कुमारी चित्रलेखा कुमारी मां ने श्वरी साहू भरत लाल यादव एवं पालक गण उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट