धमतरी
भारत माता चौक में पौधरोपण
18-Jul-2023 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 18 जुलाई। छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के पावन अवसर पर जय हनुमान सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संतुलन, शुद्ध वायु एवं क्षेत्र को हरा भरा रखने के उद्देश्य से केनाल रोड भारत माता चौक कुरूद के आसपास फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे रोपित किये गये।
इन पौधों के सरंक्षण हेतु कटीले तारों का घेरा लगाया गया। नपं सभापति मनीष साहू ने बताया कि राज्य सरकार के मंशानूरुप हरेली के बहाने अपने निर्वाचन क्षेत्र में उचित स्थान देख कर वार्डवासियों को साथ लेकर वृक्षारोपण किया जा रहा है।
ताकि इन पौधों को पेड़ बनाने में पड़ोसियों का योगदान शामिल हो। इस अवसर पर गोकुल साहू, प्रकाश, महेश साहू, यतीश चंद्राकर, आशीष साहू, राकेश यादव, चिंताराम लहरे आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


