धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 16 जुलाई। पीसीसी चीफ का पद छोड़ केबिनेट मंत्री बने मोहन मरकाम का कुरुद पहुंचने पर यहां के कांग्रेसी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
रविवार सुबह 8 बजे नवनियुक्त केबिनेट मंत्री श्री मरकाम के कोंडागांव प्रवास के दौरान प्रथम कुरुद सांधा चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसीयों ने मोहन मरकाम व उनके साथ आये प्रदेश महासचिव पीयुष कोसरे का आतिशबाजी, नारेबाजी व फूलमाला गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, जिला पंचायत सभापति तारिणी चंद्राकर, रमेश्वर साहू, योगेश कुर्मी, रविन्द्र साहू, मनीष साहू, उत्तम साहू, राघवेन्द्र सोनी, हितेंद्र केला, मनोज अग्रवाल, बसंत साहू, राजकुमार साहू,जितेन्द्र जोशी, उमाशंकर साहू, बहुर धु्रव, संतोष प्रजापति, तुकेश साहू, टीकाराम धु्व, चोवाराम साहू, हरीश साहू आदि मौजूद थे।


