धमतरी

खराब सडक़ों की मरम्मत व डामरीकरण शुरू
16-Jul-2023 4:46 PM
खराब सडक़ों की मरम्मत व डामरीकरण शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 16 जुलाई। खराब सडक़ों के मरम्मत व डामरीकरण के कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं ग्रामवासियों ने कलेक्टर से मिलकर उक्त मार्ग के खराब होने की जानकारी दी गयी थी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं ग्रामवासियों की मांग पर तत्काल मरम्मत कार्य हुआ प्रारम्भ शुक्रवार को ही लोक निर्माण विभाग द्वारा कोलियारी, खरेंगा, दोनर और जोरातराई तथा सिहावा चौक से कोलियारी बस्ती, आमदी से रत्नाबांधा चौक, स्टेट हाईवे-6 नगरी, दुधावा नगरी बासीन रोड, अमलीडीह खिसोरा मार्ग, देमार तरसीवा सडक़ मरम्मत के कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार शहर सहित एवं अन्य प्रमुख सडक़ें जो जर्जर हालत में है उनकी मरम्मत एवं डामरीकरण के कार्य संबंधित विभागों द्वारा शुरू की जा रही है। सडक़ों के मरम्मत का काम शुरू होने से जल्द ही लोगों को जर्जर सडक़ से आवागमन की परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा जिले के मुख्य मार्ग, जिला पहुँच मार्ग और ग्रामीण क्षेत्रों के 150 सडक़ों के मरम्मत के लिए निविदा प्रक्रिया जारी कर दी गयी है। जल्द ही सम्पूर्ण मार्ग का मरम्मत कार्य कर दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट