धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 15 जुलाई। चुनाव पूर्व कांग्रेस पार्टी अपनी सभी इकाइयों को चुस्त दुरुस्त कर संगठन को अधिक कारगर बनाने की कवायद में जुटी है। इसी के तहत कुरुद ब्लॉक के तेज़ तर्रार प्रवक्ता योगेश कुर्मी को सेवादल का अतिरिक्त जिलाध्यक्ष बनया गया है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई व राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ने योगेश कुर्मी को अतिरिक्त जिला मुख्य संगठक धमतरी के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है।
विदित है कि योगेश चन्द्राकर वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के प्रवक्ता के रूप में कार्य करते हुए पार्टी की संगठन शक्ति को मजबूती प्रदान कर रहे है। इसी तरह बूथ प्रशिक्षण में राज्य स्तर पर बूथ मैनेजमेंट मॉस्टर ट्रेनर के रूप में भी अपनी कौशल तकनीक व कार्यक्षमता से पार्टी को भावी चुनौतियों के लायक तैयार करने में अपनी उर्जा लगा रहे हैं। सटिक रणनीति बनाने एवं पार्टी एवं सरकार की नितियों को दमदारी से रखने की कला में माहिर योगेश की इस क्षमता से प्रभावित होकर संगठन ने उनके कंधे पर एक और जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी इस उपलब्धि पर जिला एवं कुरुद क्षेत्र के कांग्रेसी नेता कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


