धमतरी
शिवालय प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए नपं अध्यक्ष
15-Jul-2023 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 15 जुलाई। श्रद्धालु वार्डवासियों की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने पचारीपारा नया बाजार स्थित वृंदावन सरोवर किनारे शिव मंदिर का निर्माण कराया।
शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाल नगर भ्रमण किया। तत्पश्चात नवनिर्मित शिवालय प्राण प्रतिष्ठा एवं शिवलिंग स्थापना पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस महापूजन में नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, राखी तपन चंद्राकर शामिल हुए।
इस अवसर पर सभापति चुम्मन दीवान, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष चन्द्र शेखर चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


