धमतरी
भूपेश है तो भरोसा है, अभियान चलाएंगे युवा कांग्रेसी
14-Jul-2023 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 14 जुलाई। सियासत के ग्राउंड जीरो पर कांग्रेस नेता निकलेंगे और अभियान चलाया जाएगा। अभियान को नाम दिया गया है भूपेश है तो भरोसा है। इस अभियान के तहत यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता वोटरों को डोर टू डोर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे।
अगर लोगों को सरकारी योजनाओं को लेकर किसी तरह की समस्या आ रही है, उसे भी दूर करने उनकी जानकारी शासन को दी जाएगी। इसे लेकर धमतरी के राजीव भवन में युवा कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर रखा गया था। जिसमें सिहावा विधानसभा से युवा नेता प्रमोद कुंजाम जिला उपाध्यक्ष,जुनैद रजा, प्रेमांशु प्रजापति, अभिषेक बंजारे,अंकुश देवांगन,वासुदेव नागेश,छबिलाल यादव, अमन राज निराला, सहजाद मेमन, आकाश नेताम, भेपेंद्र कवर, थानेंद्र साहू शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


