धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 14 जुलाई। कांग्रेस भवन कुरुद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें विगत दिनों हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित विजयी सरपंच कमलेश्वरी ध्रुव, पंच सविता ध्रुव, चंपा ध्रुव, केवरा यादव, केशर, नरेन्द्र पटेल, गीतेश्वर साहू, चरमुडिया पंच ईश्वर पटेल, गुरूदेव महिपाल, सतीश निर्मलकर, नवागांव पंच चंद्रिका यादव, मनोनीत सेवादल अतिरिक्त जिला अध्यक्ष योगेश कुर्मी का गुलाल लगाकर व शाल भेंटकर सम्मान किया गया।
तत्पश्चात चर्रा व नवागांव ग्राम पंचायत चुनाव में मिली पराजय की समीक्षा की गई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व पार्षद स्व. रमाशंकर वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा,ब्लॉक महिला अध्यक्ष ईश्वरी तारक, जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर, गीताराम सिन्हा,रवि शर्मा, रमेशर साहू, घनश्याम चन्द्राकर, संध्या कश्यप, रजत चन्द्राकर,, मनीष साहू, भानुप्रताप बैस, थानेश्वर तारक, रमेश सिन्हा, उमाशंकर साहू, पप्पू राजपूत, सन्तोष प्रजापति, अशोक, लेखराम, उमेश, रुद्रनाथ, जितेन्द्र, त्रिवेणी, ईशु साहू, टीकाराम, अमोली ध्रुव, उमेश कंडरा, चोवाराम साहू, चन्द्रशेखर मानिकपुरी, तीरथ कंवर आदि काँग्रेसजन उपस्थित थे।


