धमतरी

मध्याह्न भोजन योजना के तहत 1223 क्ंिवटल खाद्यान्न आबंटित
13-Jul-2023 3:43 PM
मध्याह्न भोजन योजना के तहत 1223 क्ंिवटल खाद्यान्न आबंटित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 13 जुलाई। मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1344 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह अगस्त हेतु कुल 1223 क्ंिवटल 40 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है।

इसमें 887 प्राथमिक स्कूलों के लिए 546 क्ंिवटल 50 किलोग्राम और 457 माध्यमिक स्कूलों के लिए 676 क्ंिवटल 90 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि धमतरी विकासखण्ड के 289 स्कूलों के लिए 283 क्ंिवटल खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 173 प्राथमिक स्कूलों के लिए 124 क्ंिवटल 40 किलोग्राम और 116 माध्यमिक स्कूलों के लिए 158 क्ंिवटल 60 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है।

इसमें से धमतरी शहर के 54 स्कूलों में खाद्यान्न आबंटन के लिए एनजीओ को 131 क्ंिवटल खाद्यान्न आबंटन किया गया है। इनमें 31 प्राथमिक स्कूलों के लिए 39 क्ंिवटल 50 किलोग्राम और 23 माध्यमिक स्कूलों के 91 क्ंिवटल 50 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है।

इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 306 स्कूलों के लिए 345 क्ंिवटल 60 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 186 प्राथमिक स्कूलों के लिए 154 क्ंिवटल 30 किलोग्राम और 120 माध्यमिक स्कूलों के लिए 191 क्ंिवटल 30 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है।

मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 208 क्ंिवटल 60 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 97 क्ंिवटल 90 किलोग्राम और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 110 क्ंिवटल 70 किलोग्राम खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 469 स्कूलों के लिए 255 क्ंिवटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 343 प्राथमिक स्कूलों के लिए 130 क्ंिवटल 40 किलोग्राम और 126 माध्यमिक स्कूलों के लिए 124 क्ंिवटल 80 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।


अन्य पोस्ट