धमतरी
धमतरी, 13 जुलाई। शहर में हो रहे दुर्घटनाओं में कमी यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस अधीक्षकप्रशांत ठाकुर द्वारा सडक़ सुरक्षा विभागों के उपस्थिति में 22 मई 2022 एवं 25 जून 23 को घटित गंभीर सडक़ दुर्घटना जिसमें तीन व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी, में मृत्यु का वास्तविक कारण जानने एवं दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
थाना नगरी के ग्राम घोटगाँव में घटित दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया दुर्घटना में ओव्हरस्पीड से बिना हेलमेट धारण किये वाहन चालन करने के दौरान आमने-सामने टक्कर होने से सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना पाया गया एवं थाना सिहावा के 25 जून को घटित गंभीर सडक़ दुर्घटना स्थल ग्राम पाईकमांठा का निरीक्षण में पाया गया कि पीडि़त का वाहन तेजगति से होने के साथ ही वाहन का अचानक सामने का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही आरोपी वाहन से टकराकर एक्सीडेंट होना पाया गया।
एसपी ने उक्त दुर्घटनाओं के पुनरावृत्ति रोकने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एन.पी. उग्रसेना एसडीओ नगरी को दुर्घटनाजन्य क्षेत्र बोर्ड एवं स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने निर्देशित किया गया, साथ ही थाना नगरी क्षेत्र के ग्राम दलदली अ व ब में विगत तीन वर्षों में घटित दुर्घटनाओं के आधार पर चिन्हाकिंत खतरनाक सडक़ खंड(ब्लैक स्पॉट) का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।


