धमतरी

बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर सिहावा विस के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
13-Jul-2023 2:37 PM
बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर सिहावा विस  के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 13 जुलाई। 
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। काफी लंबे समय से सांसद दीपक बैज को पीसीसी की कमान सौंपे जाने की चर्चा थी आखिरकार विधानसभा चुनाव से पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है।

श्री बैज के प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल नेतृत्व में संगठन को मजबूती प्रदान कर अबकी बार 75 पार के लक्ष्य को हासिल करने की बात कहीं।

सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज को नवीन दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम का संगठन का सफल नेतृत्व करने के लिए आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इनकी नियुक्ति पर पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम, ब्लॉक अध्यक्ष गण भूषण साहू, कैलाश प्रजापति, डिहू राम साहू, अखिलेश दुबे, पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, पीसीसी सचिव शोभी राम नेताम, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी,मीना बंजारे, जनपद सदस्य उमेश देव, वरिष्ठ कांग्रेसी राम भरोसे साहू, दउवा लाल देवांगन सहित समस्त सिहावा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
 


अन्य पोस्ट