धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 11 जुलाई। सावन के पहले सोमवार को मंदिर देवालयों में भोलेबाबा की विशेष पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंडी में विधायक अजय चन्द्राकर सपत्नीक रूद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए, उनके साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिव की आराधना की।
बोल बम सेवा समिति के बैनर तले आयोजित सावन महोत्सव 2023 के तहत त्रयंबकेश्वर से पधारे पं.राहुल केंगे एवं पंडितों के टोलियों ने विषेश मंत्रोच्चार से विधि विधान से सभी शिवभक्तों के हाथों से पार्थिव शिवलिंग मे सामूहिक रूद्राभिषेक करा जगत कल्याण की प्रार्थना की।
आयोजन समिति प्रमुख भानु चन्द्राकर ने बताया कि संस्था संरक्षक अजय चन्द्राकर के सहयोग से इस बार सावान महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है। नगर एवं क्षेत्रवासियों को अलग अलग स्थानों में प्रत्येक सोमवार को होने वाली भोलेनाथ की विशेष पूजा में सम्मिलित होकर अपने परिवार के कल्याण हेतु आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा।
10 जुलाई की हुई विशेष पूजा में प्रतिभा-अजय चन्द्राकर, ज्योति-भानु चन्द्राकर, संगिता-सुभाष अग्रवाल, रविकान्त चन्द्राकर, अनील चन्द्राकर, सुरेश अग्रवाल, लोकेश्वर सिन्हा, मालकराम साहु, रामनारायण शर्मा, मोहन अग्रवाल, कृष्णकांत साहु, नंद आमदे, सुनिल चन्द्राकर, त्रिलोकचंद जैन, नंदु चन्द्राकर, प्रभात बैस,भारत भूषण-भारती पंचायण, मुलचंद सिन्हा, सुरेखा चन्द्राकर, किशोर यादव, खिलेन्द्र देवांगन सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


