धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 9 जुलाई। 7 जुलाई 2023 का दिन वन विभाग के लगभग तिन हजार कर्मचारी अधिकारियों के लिए बेहद ही उत्साहजनक रहा जब छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने 11 वर्ष पुराने समस्या 2750- 3050 का निदान कर दिया । जिसके तहत विभाग की गलती के कारण प्रभावित वन कर्मचारियों से तीन लाख से चार लाख तक की वसूली हो रही थी, जो अब बंद हो जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पूरे वन परिवार की तरफ से हृदय से आभार तथा वन बल प्रमुख राव साहब का विशेष तौर पर आभार जिन्होंने इतने गंभीर समस्या को आते ही समझा और हल करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल किया।
प्रांतीय अध्यक्ष मूलचंद शर्मा एवं उनकी पूरी टीम संभागीय अध्यक्ष संतोष सामंत राय का हृदय से धन्यवाद जिनका अथक प्रयास कर्मचारियों के हित में रहा।
उक्त आशय की जानकारी छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला धमतरी के अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू के द्वारा दी गई एवं पूरे वन परिवार के कर्मचारियों का हृदय से धन्यवाद दिया जिन्होंने धैर्य के साथ इस समस्या की लड़ाई लड़ी।


