धमतरी
विस उपाध्यक्ष नेताम कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए
09-Jul-2023 9:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 9 जुलाई। बूथ चलो अभियान के तहत विधानसभा उपाध्यक्ष एवं विधायक केशकाल संतराम नेताम का आगमन प्रभारी के रूप में विश्राम गृह सांकरा में हुआ।
इस दौरान कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने नगरी ब्लाक के जोन गट्टासिली, सिहावा एवं बिरगुड़ी में बूथ चलो अभियान का शुभारंभ किया।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूषण साहू, जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे,मनोज साक्षी, उमेश देव, ईश्वर पटेल, भानेन्द्र ठाकुर, अमृत नाग, बबला कश्यप, पेमन स्वर्णबेर, प्रमोद कुंजाम, अजित वर्मा, कैलाश बिसेन, मोहन जलेश, डिगेश्वर सिन्हा, ओमप्रकाश बिसेन, पवन साहू, सुरेश साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


