धमतरी

ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बगौद विजेता
09-Jul-2023 4:06 PM
ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बगौद विजेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 9 जुलाई।
ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बगौद की टीम ने फाइनल मैच शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में कोडेबोड़ को हराकर खिताब अपने नाम किया। 

कुरुद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोडेबोड़ में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अंचल की 30 से भी अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत कुरूद अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने कहा कि गांव गांव में क्रिकेट,कबड्डी आदि खेल प्रतियोगिता होने से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिल रहा है।

इस तरह के आयोजन के लिए मैं हमेशा तन-मन-धन से सहयोग करता रहूंगा। उन्होंने टीम बगौद को ट्रॉफी और प्रथम पुरस्कार 15001 रुपए नकद भेंट कर पुरस्कृत किया। कोड़ेबोड टीम दूसरे स्थान पर  रही। 

इस मौके पर सरपंच गौरी नेताम, उमा देवी, भजन  रात्रे, भागवत बंजारे, श्रवण नेताम योगेश साहु, दिवाकर चंद्राकर, सूरज कुर्रे, केवल, महेंद्र, कमल, नारायण, उमेश हरीश, सौरभ, लोकनाथ, देवेंद्र, खिलेश, भूपेंद्र आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट