धमतरी

जपं अध्यक्ष ने कोलियारी व उपाध्यक्ष ने भैसमुण्डी में कराया शाला प्रवेशोत्सव
07-Jul-2023 4:02 PM
जपं अध्यक्ष ने कोलियारी व उपाध्यक्ष ने भैसमुण्डी में कराया शाला प्रवेशोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 7 जुलाई। नया शिक्षण सत्र प्रारंभ होते ही ज्ञान के मंदिरों में छात्र छात्राओं के आने से स्कूलों में त्यौहार जैसा माहौल नजर आ रहा है। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि विधार्थियों को उज्जवल भविष्य की राह सुझा रहे हैं।

कुरुद जनपद अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्र में ग्राम पंचायत कोलियारी के शासकीय हाई स्कूल में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में जपं अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू,  शाला विकास समिति अध्यक्ष राजू साहू, परमेश्वरी साहू, सभापति जपं, गीता साहू प्राचार्य, राधिका ध्रुव पूर्व सरपंच के आतिथ्य में नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिला तिलक लगाकर प्रवेशोत्सव मनाया गया।

 इस मौके पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि पालक, बालक और शिक्षक से मिलकर जो कड़ी बनती है, उसी से देश की भावी पीढ़ी तैयार होती हैं। शिक्षा ही जीवन का सबसे अनमोल चीज है जो तय करती है कि आगे चल कर कौन क्या बन सकता है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में निजीकरण की हकीकत बताते हुए कहा कि आज पंच से लेकर प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे लोगों ने भी सरकारी स्कूलों से ही शिक्षा पाई है, ऐसे ही शिक्षा संस्थानों से निकले लोग प्रशासन के बड़े पदों में विराजमान हैं। इसलिए बच्चे हीनभावन से मुक्त होकर मन लगाकर पढ़ें शासकीय स्कूलों में योग्य शिक्षकों की कमी नहीं है। अंत में अतिथियों ने सायकल एवं पाठ्यपुस्तक का भी वितरण किया। इस अवसर पर कुलेश्वर साहू, बसंत सेन, शिवप्रसाद, केक्ती ध्रुव, सुरेखा साहू, टिकेश, ईश्वर, लखन, पतिराम, बिसाहू, गोविन्द, सुखदेव साहू, शिक्षक संदीप रामा, कृष्णकुमार कोसरे, चंद्रकांत बघेल, लिलिमा साहू, रीना साहू आदि उपस्थित थे।

इसी तरह जनपद उपाध्यक्ष जानसिग यादव ने हाई स्कूल भैसमुण्डी के शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र छात्राओं को निशुल्क साइकिल एवं पुस्तक का वितरण किया। इस अवसर पर शाला समिति अध्यक्ष गजेन्द्र साहू,  देवलाल साहू, प्राचार्य डीएल सेन, व्याख्याता लोकपाल साहू, रामकुमार टांडे, पुर्णिमा लहरे, देवनारायण निषाद आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट