धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 6 जुलाई। ग्राम पंचायत चर्रा के आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर ने छात्राओं को नि:शुल्क सायकल वितरण कर नवप्रवेशी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया।
ग्राम पंचायत चर्रा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल में जनपद उपाध्यक्ष जानसिग यादव, सरपंच कमलेश्वरी ध्रुव, भानु प्रताप बैस शाला समिति एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती चन्द्राकर ने बताया कि प्रथम क्रम में ब्लॉक मुख्यालय में ही आत्मानंद विधालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन शिक्षा के प्रति बेहद गंभीर मुख्यमंत्री ने हम जनप्रतिनिधियों कि मांग पर मेरे जिला पंचायत क्षेत्र चर्रा में एक और आत्मानंद विधालय खोलने की मंजूरी दी। इसके लिए मैं क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का ह्रदय से आभार करती हूं।
उन्होंने माना कि नित नए प्रयोग के चलते शासकीय स्कूलों की स्थिति दिनों दिन खऱाब होती जा रही थी। जिसमें निजी विद्यालयों का कारोबार बढ़ाने लगा। जहां की महंगी पढ़ई हर किसी के बस में नहीं थी। गरीब बच्चों को भी अंग्रेजी शिक्षा मिले यही सोच कर प्रदेश सरकार ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विधालय प्रारंभ कराया है। अंग्रेजी के अलावा हिन्दी मिडियम स्कूलों में भी आमूलचूल परिवर्तन किया गया है।
पढ़ाई का स्तर विद्यालय कि सुंदरता, साज-सज्जा विधार्थियो को आकर्षित कर रही है, जिससे निजी विद्यालयों के बच्चे वापस शासकीय स्कूलों में प्रवेश ले रहे हैं। यही वजह है कि आज हर बच्चा आत्मानंद उत्कृष्ट विधालय में अध्ययन करना चाहता है। मेरी शुभकामना है कि क्षेत्र के सारे विधालय शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुरुद का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर वैभव चन्द्राकर, लेखराम साहु, चन्द्रप्रकाश देवांगन,कुलदीप गुरुपंच, उमेश कंडरा, प्राचार्य देवेन्द्र दादर, छाया सिंह ठाकुर,खुमान साहू, गोकुल सिंह,ज्योति चन्द्राकर, कुसुम साहू, मेनका बैस सहित पंचगण, पालक एवं शिक्षक परिवार उपस्थित था।


