धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 6 जुलाई। सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कारापानी,बुढरा के महिला स्व सहायता समूह को आज अपने निवास पर कुर्सी कार्पेट,कप गिलास का अपने विधायक निधि से वितरण किया। विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने बताया की विगत दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में दौरे में ग्राम कारीपानी ,बुढरा में गई थी जिसमें मैने देखा की समूह की महिलाओं के पास बैठक एवं अन्य कार्यों के लिए कुर्सी कार्पेट नही है जिसकी मांग गांव की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने विधायक से मांग रखी जिसको विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने तत्काल प्रभाव से मांग को पूरा करते हुए आज जय बुढ़ा देव महिला स्व सहायता समूह कारीपानी,बुढरा,एंव प्रगति महिला स्व सहायता समूह बुढऱा जय बुढी मां महिला स्व सहायता समूह बुढऱा की सभी महिला स्व सहायता समूह की सदस्य गण बडी संख्या में विधायक निवास पहुंचे विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने सभी महिलाओं को समान वितरण किया।
समूह की महिलाओं को समान मिलने पर विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव को धन्यवाद दिया और बहुत खुशी जाहिर करते हुए अगामी विधानसभा चुनाव में विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव को समर्थन देकर चुनाव जीत कर लाने का आश्वासन दिया। वितरण समारोह में लखन लाल ध्रुव वरिष्ठ कांग्रेस नेता,रूद्र प्रताप नाग विधायक प्रतिनिधि,माखन लाल भरेवा,जीवन लाल, विक्की खनूजा,चंद्रिका नेताम,सुशीला नेताम, सुलोचना बाई,बलवती सामरथ एवं ग्राम कारीपानी,बुढरा की स्व सहायता महिला समूह की सदस्य गण उपस्थित थे।


