धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 5 जुलाई। स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम में स्थित युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर सहित सभापति, पार्षदों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर नप अध्यक्ष तपन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने विचार धारा से सबको प्रेरित किया। उनके द्वारा कहे गए शब्द उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो युवाओं के लिए सदैव लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मजबूत करने वाला और उत्साह से पूर्ण है। स्वामी विवेकानंद भारत के महानतम धर्म गुरुओं में से एक है। स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनका संदेश व प्रवचन दुनिया के लाखों लोगो को प्रभावित किया वह विद्ता और प्रेरणा के महान विचारक माने जाते हंै।
सभापति मनीष साहू आदि ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी तर्कयुक्त विचारों से किसी के भी सोचने का नजरिया और मन परिवर्तन कर देते थे। हम सभी उन्हें उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हंै।
इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जानसिंह यादव, मनीष साहू, डुमेश साहू नपं सभापति, उत्तम साहू पार्षद, पप्पू राजपूत एमन साहू आदि मौजूद थे।


