धमतरी

सिहावा विधानसभा से 5 हजार समर्थक जाएंगे मोदी को सुनने
04-Jul-2023 8:03 PM
सिहावा विधानसभा से 5 हजार समर्थक जाएंगे मोदी को सुनने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 4 जुलाई। साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन छत्तीसगढ़ में हो रहा है।

मोदी जी को सुनने के लिए सिहावा विधानसभा से 5000 समर्थक जाएंगे, इसके लिए भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, भाजपा राष्ट्रीय कृषि मंत्री पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम ने विधानसभा स्तरीय बैठक लिया।

कार्यक्रम में जाने के लिए योजना बनाई गई एवं सभी वर्ग के लिए वाहन सुरक्षित किया गया। बैठक में जिला महामंत्री कविंद्र जैन, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, सहित चारों मंडल के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में रवि शंकर दुबे, नागेंद्र शुक्ला, विकल गुप्ता, कमल डागा, रामगोपाल साहू, मोहन नाहटा, अकबर कश्यप, वामन साहू, विजय यदु, मोहन पुजारी, हुमित लिमजा, अजय नाहटा, भवानी यादव, राकेश चौबे, एवन साहू, राजेश गोसाई, मनोहर मानिकपुरी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट