धमतरी
टार्च मांगा, नहीं देने पर बेटे की कर दी हत्या, गिरफ्तार
04-Jul-2023 4:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 4 जुलाई। अछोली में हुए पुत्र के हत्या के मामले में आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
3 जुलाई को प्रार्थी राजू यादव अछोली थाना नगरी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक जुलाई की शाम करीब 6 बजे उसके पिता ईतवारू राम यादव ग्राम अछोली निवासी ने उसके बड़े भाई राजेश यादव ग्राम अछोली को टार्च मांगने पर नहीं देने की बात पर नाराज होकर गुस्से में आकर लकड़ी के डण्डा से सिर में मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाया। दो जुलाई के रात्रि करीब 12 बजे मृत्यु होने की रिपोर्ट पर थाना नगरी में मर्ग एवं धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना नगरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुये आरोपी ईतवारू राम यादव (65)अछोली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


