धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 4 जुलाई। छतीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कुरुद विकासखण्ड के स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवा बाधित हो रही है।
मंगलवार को इंडोर स्टेडियम के आगे तंबू तानकर हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ब्लाक अध्यक्ष डॉ क्षितिज साहू ने बताया कि हमने पहले ही उचित फोरम में अपनी मांगों को रखा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तब हमें सडक़ पर उतरना पड़ा है। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, एक्सरे टेक्नीशियन, स्टॉफ नर्स, लिपिक वर्ग, डेंटल असिस्टेंट, ओटी टेक्नीशियन, वार्डब्वॉय, आया, वाहन चालको के हितों से जुड़ी मांगों को सरकार लंबे समय से अनसुना कर रही है। वेतन विसंगति, जोखिम भत्ता, पहले से कार्यरत संविदा एवं अनियमित कर्मचारियों का नियमतिकरण करने के बाद नियमित भर्ती करने, स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस विभाग की तरह साल में 13 माह का वेतन प्रदान करने, चार स्तरीय वेतनमान, एकल पद के तकनीकी पदों हेतु 4 स्तरीय पदौन्नति चैनल बनाने, डिप्लोमाधारी स्टॉफ नर्स को 3 वेतन वृद्धि एव डिग्रीधारी स्टॉफ नर्स को 4 वेतन वृद्धि का लाभ, स्टॉफ नर्स का पदनाम नर्सिग ऑफिसर करने, ओपीडी समयावधि दो की जगह 1 पाली में करने, आदि शामिल हैं।
इस मौके पर गणेशराम देवांगन,घनश्याम बंजारे, डॉ प्रवीण टण्डन, मनोज देवांगन, डॉ लोमेश कुर्रे, गीतेश सोनवानी, नोगेन्द्र साहू, दीपेश साहू, डॉ दुतेंद्र कंवर, श्रीमती कीर्तिबाला साहू, प्रेमा चौधरी, स्वाति वर्मा, सरला तिवारी, चितेश साहू, राजेश सोनी, सूरज जांगड़े, कमलेश साहू, योगेंद्र डहरिया, भारती साहू, मनोहर देवांगन, केशव वर्मा, राजेन्द्र ओझा, नीता साहू, भावना, भुनेश्वरी, सत्यभामा नेताम, यशवंत, राजकुमार साहू, विजय गिलहरे, योगिता जोशी, कीर्तन साहू, दुलेश ध्रुव, राकेश कुंभकार, लिकेश्वर प्रजापति, सोमप्रकाश, लोकनाथ, पुष्पेंद्र साहू, खिलेश्वरी, उषा ध्रुव, टिकेश्वरी, अंजू साहू, सुष्मा, टोमेश्वरी, दुर्गेश्वरी, चित्ररेखा, मोनिका, ओम मेनका साहू, जश्मिता रानी, दिव्या बंजारे, मोनिका कंवर, ममता, प्रियंका साहू, नीलम कुर्रे, भारती साहू, गायत्री, गीतांजलि साहू, अनामिका ठाकुर, खिलावन, टिकेश्वर साहू आदि उपस्थित थे।


