धमतरी

सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की बैठक कल
04-Jul-2023 3:34 PM
सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की  बैठक कल

धमतरी, 4 जुलाई। जिला पंचायत धमतरी की सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की बैठक 05 जुलाई को दोपहर 12 बजे से आहूत की गई है। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में खरीफ ऋण, खाद, बीज, दवाई वितरण सहित सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खादी ग्रामोद्योग विभाग, जिला विपणन संघ के कार्यों, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति की समीक्षा की जाएगी।

जिला स्तरीय अंतर्विभागीय टॉस्क फोर्स समिति की बैठक कल

धमतरी, 4 जुलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी की अध्यक्षता में जिले में मलेरिया उन्मूलन के लिए गठित जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक 5 जुलाई को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने सभी सदस्यों को उपस्थित होने कहा गया है।


अन्य पोस्ट