धमतरी

हंचलपुर कबड्डी में रामपुर ने जीता प्रथम पुरस्कार
02-Jul-2023 3:18 PM
हंचलपुर कबड्डी में रामपुर ने जीता प्रथम पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 2 जुलाई।
गांव गांव में होने वाले खेल आयोजन को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर हंचलपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को अपने हाथों से सम्मानित किया।

कुरुद विधानसभा अंतर्गत  ग्राम पंचायत हंचलपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल कुरुद नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने सफल आयोजन के लिए ग्रामीण युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही किसी भी देश को महान बनाती है, हमारे युवा भी भारत की पहचान बने इसके लिए शिक्षा और खेल में महारत हासिल करना होगा। तभी हम खुद को प्रतिस्पर्धा के लायक तैयार कर सकते हैं। 

कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित करने वाली रामपुर की टीम को मुख्य अतिथि श्री चन्द्राकर ने 5001 रु नगद एवं चिटौद की टीम को द्वितीय पुरस्कार 3001रु एवं तीसरे स्थान पर रही कमरौद टीम को 2001रुपय नगद  एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर सरपंच डोमेराम साहु कपिलदेव, महेंद्र साहू, संतराम साहू, पुनीत साहू, कृपाराम साहू, डीआर साहू, उपांशु साहू सहित आयोजक एवं ग्रामीण बड़  संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट