धमतरी

जिले में अजजा शासकीय सेवक विकास संघ का पुनर्गठन, आरएल देव जिलाध्यक्ष मनोनीत
30-Jun-2023 3:13 PM
जिले में अजजा शासकीय सेवक विकास संघ का पुनर्गठन, आरएल देव जिलाध्यक्ष मनोनीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 30 जून। गुरूवार को गोंडवाना भवन में संरक्षक जे एल ध्रुव की उपस्थिति में अजजा शासकीय सेवक विकास संघ का पुर्नगठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से आर एल देव को जिलाध्यक्ष बनाया गया। वही एमडी पैकरा, स्कंध ध्रुव, सुजाता ध्रुव, मदन ध्रुव, गेवाराम नेताम, देवाराम मरकाम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी व्ही एस सिदार और महासचिव एच आर ध्रुव को दी गई।

इसी तरह सचिव के लिए उदय नेताम,नेमीचंद देव,जानसिंग ध्रुव और सहसचिव किशोर कश्यप,अशोक नेताम,टिकेश्वर कुंजाम,देवनाथ नगारची,नरेन्द्र चन्द्रवंशी को मनोनीत किया गया। मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश ध्रुव,संतोष कुंजाम बनाए गए।

इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य में नगरी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश ध्रुव,मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष रोहित दीवान, कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार ध्रुव,धमतरी ब्लॉक के आर नागवंशी सहित शेष सोम,प्रभुलाल नेताम,महेश्वरी ध्रुव,रिचा ध्रुव,चुम्मन लाल ध्रुव,दूजराम मरई,चमेली नेताम,कल्याण सिंग ध्रुव,परीक्षित मरकाम,घनश्याम नगारची,ढालूराम ध्रुव,नंदनी मंडावी,गंगोत्री ठाकुर,तुलसी राम नेताम,लीना ध्रुव का मनोनयन किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आर एल देव ने कहा कि शासकीय सेवक की सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर उनके जो भी मांगे है उन्हे पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। वही संवैधानिक मांगों के लिए भी प्रयासरत होगें। चाहे क्यों न इसके लिए सडक़ की लड़ाई करना पड़े। यह संघ कर्मचारियों के हक अधिकार के लिए किसी भी स्तर की लड़ाई लडऩे तैयार है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में संघ के विस्तार और मजबूती हेतु अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा।

 ज्ञात हो कि अजजा शासकीय सेवक विकास संघ अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों का सबसे बड़ा संगठन है।


अन्य पोस्ट