धमतरी

विधायक ने कार्यकर्ताओं को परोसा भोजन
30-Jun-2023 3:09 PM
विधायक ने कार्यकर्ताओं को परोसा भोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 30 जून। केन्द्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।  जिसमें चाय और टिफिन पर चर्चा से लेकर घर-घर जाकर लोगों को देश की मान एवं बढ़ते विकास के बारे में बता तीसरी बार एनडीए सरकार बनाने समर्थन जुटा रहे हैं।

गुरुवार को भाजपा कार्यालय कुरुद में टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम में विधायक अजय चन्द्राकर ने कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से भोजन परोसा।

इस दरम्यान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि चुनाव कौन लड़ रहा है, इसकी परवाह किए बगैर उसे जीताने सभी कार्यकर्ताओं को जी जान लगाकर भिडऩा होगा, तभी हम लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर कमलेश ठोकने, निरंजन सिन्हा, मालकराम साहू, हरखचंद जैन, रविकांत, भानु, ज्योति चन्द्राकर, कृष्णकांत साहू, कुलेश्वर, आदर्श चंद्राकर, भूपेंद्र सिन्हा, पुष्पेन्द्र साहु आदि उपस्थित थे।

इसी तरह कुरुद विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बगौद में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत बूथपालक एवं प्रभारी मालकराम साहू मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर, मंडल प्रभारी आदर्श चंद्राकर, सरपंच मीनाक्षी साहू, घनश्याम चंद्राकर, चोवाराम साहू, ऋ षभ पटेल आदि ने गांव के डेढ़-दो सौ परिवारों से संपर्क कर उन्हें पूजा थाली भेंट कर मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं के बारे में बता प्रदेश और देश में भाजपा को जीताने के लिए समर्थन मांगा।


अन्य पोस्ट