धमतरी

जनभावनाओं के कारण दोबारा भूमिपूजन करना पड़ा-डॉ.लक्ष्मी
29-Jun-2023 8:49 PM
जनभावनाओं के कारण दोबारा भूमिपूजन करना पड़ा-डॉ.लक्ष्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 29 जून। ग्राम पंचायत डुमरपाली अंतर्गत कोपरा मार्ग में एनीकेट मरम्मत हेतू 1 करोड़ की स्वीकृति प्रदेश के संवेदन शील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया है तथा भेंट मुलाकात कार्यक्रम के समय मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम के तहत एनीकेट का भूमिपूजन किया गया था, किंतु जन भावनाओं को देखते हुए मरम्मत हेतु एनीकेट का पुन: भूमि पूजन किया गया मरम्मत कार्य प्रारंभ होने से पहले आसपास के ग्राम के लोगों के द्वारा मुझे भूमि पूजन करने का निवेदन किया गया था।

बता दें की पूर्व सरकार 15 साल तक सिर्फ भ्रष्टाचार कर पूरे छत्तीसगढ़ को खोखला किया है भाजपा शासनकाल में बनाए एनीकेट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है यह एनीकेट गरियाबंद और धमतरी जिले को जोडऩे वाला मार्ग है, किंतु जर्जर एनीकेट में दुर्घटनाग्रस्त होकर कई लोग अपनी जान गवा चुके है। किंतु कांग्रेस की सरकार आते ही इस गंभीर समस्या को क्षेत्र की विधायक होने के नाते मैंने अथक प्रयास से मरम्मत हेतु राशि स्वीकृत करवाई है। लोगों के द्वारा पूर्व सरकार के प्रति आक्रोश था मरम्मत हेतु राशि स्वीकृत होने के बाद लोगों के द्वारा मुझे आभार प्रेषित किया गया और आग्रह किया गया कि क्षेत्र के विधायक होने के नाते आप कार्य स्थल में आकर के भूमि पूजन कर कार्यक्रम का श्री गणेश करें किंतु लगातार पार्टी के कार्यक्रम और संगठन के कार्य में व्यस्तता के कारण भूमिपूजन का कार्यक्रम टल गया था, किंतु जन भावनाओं को देखते हुए मुझे कार्यस्थल पर जाना पड़ा औपचारिक रूप से पुन: भूमि पूजन का कार्य किया गया। विपक्ष के कुछ साथी और कुछ ऐसे लोग जो विकास कार्य को देखकर उनके पेट में मरोड़ हो रहा है ऐसे लोग अनर्गल रूप से सोशल मीडिया और लोगों के बीच अफवाह फैला रहे हैं, जबकि भूमि पूजन कार्यक्रम की सूचना विभाग के साथ साथ संगठन और पार्टी के जनप्रतिनिधियों को दिया गया था। कार्यक्रम की सूचना ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड द्वारा आसपास के सभी जनप्रतिनिधि संगठन के नेताओं को दी गई थी और वहां अधिकतर लोग उपस्थित थे।

 मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार का उद्देश्य राज्य के चौमुखी विकास से है ऐसे अफवाह फैलाने वालो से हमारे सरकार को और हमारे विकास कामों को कोई असर नहीं पड़ेगा हम और अच्छे तरीके से लोगों के लिए किसानों के लिए मजदूरों के लिए विकास कार्य करते रहेंगे।


अन्य पोस्ट