धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 27 जून। संपर्क से समर्थन अभियान के तहत कुरूद विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख लोगों तक पहुंच नरेंद्र मोदी को आगामी लोकसभा चुनाव में सतत समर्थन के लिए प्रेरित करने में जुटे हैं।
देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनवाने ग्राम पंचायत नारी, बिरेझर एवं सिरसिदा के कुछ प्रमुख व्यक्तित्वों से संपर्क कर हरख जैन ने विगत नौ वर्षों के ऐतिहासिक निर्णयों और विकास कार्यों, देश के बढ़ते मान सम्मान के बारे में बताया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, रसोई गैस, नलजल योजना, अटल ज्योति, व्यक्तिक बीमा, पेंशन और फसल बीमा,आयुष्मान भारत योजना, प्रमं ग्राम सडक़ योजना की ऐतिहासिक कनेक्टिविटी, किसान सम्मान निधि, निशुल्क राशन, धान खरीदी, समर्थन मूल्य, राम मंदिर आदि योजनाओं से अवगत करवा समर्थन मांगा।
इस अवसर पर गोपालराव ठोंकने, अभिमन्यु सिन्ह, निरंजन साहू, वासुदेव यादव, जगमोहन साहू, गुपेंद्र, भूपेंद्र साहू बालेंदु ठाकुर, रूपराम साहू, तामेश्वर विश्वकर्मा, नरोत्तम चक्रधारी,धर्मेंद्र, पूरण साहू आदि उपस्थित थे।


