धमतरी

दावा-आपत्ति 1 जुलाई तक आमंत्रित
27-Jun-2023 2:37 PM
दावा-आपत्ति 1 जुलाई तक आमंत्रित

धमतरी, 27 जून। जिला एवं सत्र न्यायालय धमतरी में स्टेनोग्राफर हिन्दी एवं सहायक ग्रेड तीन के रिक्त पदों की सीधी भर्ती की पूर्ति के लिए आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों में प्रावीण्यता के आधार पर वर्गवार पात्र-अपात्र की अलग-अलग सूची जारी किया गया है। उक्त सूची को जिला न्यायालय के वेबसाईट द्धह्लह्लश्चह्य://स्रद्बह्यह्लह्म्द्बष्ह्लह्य.द्गष्शह्वह्म्ह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ/स्रद्धड्डद्वह्लड्डह्म्द्ब  पर अपलोड किया गया है। साथ ही सूची जिला न्यायालय धमतरी के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है। उक्त सूची पर यदि किसी को आपत्ति हो तो, एक जुलाई तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। चयन समिति की अध्यक्ष एवं एडीजे सुनीता टोप्पो ने बताया कि नियत तिथि के बाद डाक एवं अन्य माध्यम से प्रस्तुत कोई भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।


अन्य पोस्ट