धमतरी

अवैध मदिरा जब्त
27-Jun-2023 2:35 PM
अवैध मदिरा जब्त

धमतरी, 27 जून। जिला आबकारी अधिकारी ए.के.सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग धमतरी द्वारा ढाबा एवं ग्राम रामपुर कोपेडीह में छापामार कार्रवाई करते हुए 6 प्रकरण दर्ज किए।  6 प्रकरण में 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब,5.55 लीटर बीयर एवं 2000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इन प्रकरणों में कैलाश रणसिंह संचालक गोलू ढाबा से मदिरा 4.55 लीटर बीयर, आशीष रणसिंह एवं धनंजय गोंड संचालक राजा ढाबा भोयना, मदिरा 300 मिली. बीयर, सत्यादित्य श्रीवास्तव, संचालक साहू ढाबा, नहरनाका चौक, 200 मिली बीयर, राजकुमार पटेल, राजकुमार चखना सेंटर 400 मिली. बीयर, सूरज यादव 100 मिली. बीयर व लावारिस प्रकरण 34(2),34(च) ग्राम कोपेडीह में 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 2000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।


अन्य पोस्ट